हादसा : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल, गंभीर

दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के पास हुई घटना

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर हंसडीहा पुलिस की सहायता से घायल को बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल हेमलाल सोरेन बूढ़ा डंगाल गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक वह बाइक लेकर कहीं जा रहा था. कुरमाहाट गांव के पास वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >