फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का किया इस्तेमाल, तो होगी कठोर कार्रवाई

कार्बाइड का इस्तेमाल कर फलों को पकाने से गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. साथ ही फलों की गुणवत्ता में गिरावट होती है.

संवाददाता, दुमका. दुमका जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम द्वारा फलों से कार्बाइडमुक्त दुमका की शुरुआत की गयी. इस संबंध में दुमका जिले में एफडीए बिल्डिंग को लेकर फलों के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक आयोजित की गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी खाद्य कारोबारियों को सूचित किया गया कि कार्बाइड का इस्तेमाल कर फलों को पकाने से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने का खतरा बना रहता है. साथ ही फलों की गुणवत्ता एवं सेल्फ लाइफ में गिरावट आती है. इस अभियान के तहत सभी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को कार्बाइड की जगह पर एथिलीन गैस का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. वहीं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी को 15 दिनों का समय दिया गया, ताकि इस अभियान को सफल बनाने की पहल हो सके. श्री राम ने बताया कि उक्त अवधि के उपरांत यदि फलों को पकाने के लिए कार्बाइड का इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >