दुमका के आवासीय विद्यालयों में 83 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 2-3 सितंबर को होगी कौशल परीक्षा

दुमका के आवासीय विद्यालयों में 83 घंटी आधारित शिक्षकों के चयन के लिए कौशल परीक्षा 2 और 3 सितंबर को आयोजित होगी. पूरी जानकारी यहाँ देखें.

दुमका : कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालयों में घंटी आधारित शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया अब कौशल परीक्षा के चरण में पहुंच गयी है. कुल 83 पदों के लिए जुलाई में आवेदन लिये गये थे. विज्ञापन संख्या 1062 के तहत 3 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था और 4 जुलाई से 25 जुलाई तक आवेदन लिये गये थे.

83 पदों पर चयन के लिए 2-3 सितंबर को कौशल परीक्षा

इन पदों में प्राथमिक प्रशिक्षित शिक्षक के 42, सामाजिक विज्ञान के 9, विज्ञान के 5, संस्कृत के 5, हिंदी के 4, अंग्रेजी के 3, गणित के 2, संगीत/शारीरिक शिक्षक के 5 तथा भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित ( 2) के 2-2 पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 2 और 3 सितंबर को निर्धारित की गयी है. चयन में जेआईटीईटी को 35 प्रतिशत, सीटीईटी को 25 प्रतिशत तथा कौशल परीक्षा को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जायेगा. इसी आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी. 2 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुमका में अलग-अलग विषयों की परीक्षा होगी.

विषयवार तय हुआ परीक्षा शेड्यूल, 2-3 सितंबर को होगी कौशल परीक्षा

सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान (टीजीटी) एवं अंग्रेजी (टीजीटी), 11.30 से 12.30 बजे तक गणित (टीजीटी) एवं हिंदी (टीजीटी), दोपहर 1 से 2 बजे तक जीव विज्ञान (टीजीटी), गणित ( 2) एवं शारीरिक शिक्षक तथा दोपहर 3 से 4 बजे तक संस्कृत (टीजीटी), भौतिकी ( 2), रसायन विज्ञान ( 2) एवं संगीत शिक्षक की परीक्षा होगी. 3 सितंबर को प्राथमिक शिक्षक की कौशल परीक्षा दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक तथा सामाजिक विज्ञान (टीजीटी) की परीक्षा शाम 5 से 6 बजे तक पीएम श्री नेशनल उच्च विद्यालय, दुमका एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दुमका में आयोजित होगी.

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश, 30 अगस्त तक प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले फोटो पहचान पत्र के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है. चयन प्रक्रिया के तहत विज्ञापन में निर्धारित अर्हता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द माने जायेंगे. जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय जेआईटीईटी/सीटीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है, उन्हें 30 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना होगा.

बता दें कि घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति सर्विस प्रोक्योरमेंट के आधार पर की जानी है. उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार चयनित शिक्षकों को प्रति घंटी 200 रुपये मानदेय दिया जाना है और अधिकतम चार घंटी प्रतिदिन तथा पांच कार्यदिवस प्रति सप्ताह का प्रावधान है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >