रायाडीह के मैदान में ब्लैक पैंथर का दबदबा, 1-0 से जीतकर बना चैंपियन

रामगढ़ के रायाडीह में आयोजित दो दिवसीय इनामी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच ब्लैक पैंथर और पीहू फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. ब्लैक पैंथर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

प्रतिनिधि, रामगढ़. रामगढ़ प्रखंड के डांडो पंचायत के रायाडीह में दो दिवसीय इनामी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. लीग चरण और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद ब्लैक पैंथर और पीहू फुटबॉल क्लब रामगढ़ की टीमें फाइनल में पहुंचीं. मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता बनी. वहीं पीहू फुटबॉल क्लब की टीम अपने शानदार खेल के बावजूद उपविजेता रही. फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मौजूद थे.

ब्लैक पैंथर को मिले 40 हजार रुपये

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने विजेता टीम ब्लैक पैंथर को प्रथम पुरस्कार के रूप में 40 हजार रुपये प्रदान किये. वहीं उपविजेता पीहू फ्रैंड्स क्लब रामगढ़ की टीम को डांडो पंचायत के उपमुखिया राजेंद्र मंडल ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किये.

ग्रामीण युवाओं को मंच देने पर जोर

पुरस्कार वितरण समारोह में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष मर्शिला मरांडी, सचिव लीलमुनी हेम्ब्रम, रिंकु मंडल, मणिकांत मंडल सहित बड़ी संख्या में दर्शक, झामुमो कार्यकर्ता और टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे.

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं और युवाओं में खेल के प्रति अभिरुचि बढ़ाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >