पोलियो का संदिग्ध केस मिला

रानीश्वर. हरिपुर पंचायत के पाकुड़िया राज गांव

रानीश्वर. हरिपुर पंचायत के पाकुड़िया राज गांव के एक 2 साल के बच्चे का पोलियो का संदिग्ध केस पाये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर सीएचसी से डॉ आजाद शेखर पंडित तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारी गांव पहुंच कर जायजा लिया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नदियानंद मंडल ने बताया कि उस बच्चे का मल जांच कराया जायेगा. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >