रानीबहाल के किसानों ने श्रमदान कर की झाड़ी व नहर की गाद सफाई

रानीबहाल के किसानों ने सिंचाई विभाग की अनदेखी के बाद खुद श्रमदान कर नहर की झाड़ी और गाद की सफाई की. किसानों ने नहर के स्थायी समाधान की मांग की है.

रानीश्वर : मयुराक्षी बायांतट मुख्य नहर के सदर प्रखंड के रानीबहाल के किसानों ने कई दिनों से श्रमदान कर मुख्य नहर से मकरमपुर टोला तक ग्रामीण नहर पर उगे झाड़ी जंगल काट कर साफ सफाई किया. उसके बाद ग्रामीण नहर पर जमे गाद व बालू कुदाली से काट कर हटवाया. किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से इस ओर ध्यान आकृष्ट नहीं किये अंततः हम किसानों ने ही प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रमदान कर नहर की झाड़ी व गाद सफाई कर रहे हैं. इसके लिए सिंचाई विभाग को भी ध्यान देना चाहिए.

रानीबहाल गांव के किसान रुपलाल वास्की,गोपीन मरांडी, अर्जुन हेम्ब्रम,लखन सोरेन, मनोज पाल, राजेश हांसदा, अर्जून टुडू, राज हेम्ब्रम, परेश हेम्ब्रम, बुदीलाल मरांडी, छोटु हेम्ब्रम, सुमित सोरेन, रामलाल हांसदा आदि ने श्रमदान कर नहर की झाड़ी सफाई व गाद सफाई कर रहा है. किसानों ने बताया कि प्रतिवर्ष नहर की साफ सफाई करते हैं फिर से बर्षात के बाद नहर में झाड़ी उग जाने व नहर में बालू मिट्टी पानी के साथ बहकर भर जाने से फिर से समस्या उत्पन्न हो जाता है. सड़क किनारे बने नहर की नाली गड्ढे में होने के कारण यह समस्या प्रत्येक वर्ष उत्पन्न हो जाती है. इसकी स्थायी समाधान के लिए नहर के नाली के उपर स्लेव ढलाई किये जाने से हम किसानों की परेशानी दूर होगी. फोटो श्रमदान कर नहर की गाद सफाई करते किसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >