राज्यस्तरीय कैरम प्रतियोगिता में रामगढ़ के छात्रों को तीसरा स्थान

रामगढ़ हाइस्कूल के नवम के छात्र रितेश कुमार व मनोज मरांडी ने अपने वर्ग में जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

प्रतिनिधि, रामगढ़ राजकीयकृत प्लस टू हाइस्कूल रामगढ़ के छात्रों ने राज्य स्तर पर आयोजित कैरम प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग के युगल वर्ग राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. शिक्षा अभियान के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद शंकर मुर्मू ने बताया कि इसमें राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी मान्यता प्राप्त, अल्पसंख्यक तथा निजी उच्च विद्यालयों में कक्षा नवम से लेकर 12वीं तक में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए राज्यस्तरीय प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025 -2026 का आयोजन किया था. रामगढ़ हाइस्कूल के नवम के छात्र रितेश कुमार व मनोज मरांडी ने अपने वर्ग में जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों की टीम ने अपने वर्ग के युगल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया. सफलता पर बीपीओ आनंद शंकर मुर्मू, प्रभारी प्रधानाध्यापक दयामय मंडल, खेल शिक्षक अनीष मिश्र, दुष्यन्त कुमार सिन्हा ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >