आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए चलेगा कार्यक्रम “आपनार आतो कामी”

इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगार से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी.

दुमका. जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जागरूकता एवं रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगार से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी, ताकि लोग अपने क्षेत्र में रहकर ही आत्मनिर्भर बन सकें. कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी को काठीकुंड प्रखंड के अस्ताजोड़ा पंचायत में शिविर लगेगा. 19 जनवरी को मसलिया प्रखंड के हथियापाथर पंचायत तथा गोपीकांदर प्रखंड के टायजोर पंचायत में आयोजन होगा. 21 जनवरी को गोपीकांदर प्रखंड के ओड़मो पंचायत और रामगढ़ प्रखंड के कान्जवे पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे. इसी क्रम में 28 जनवरी को जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत तथा गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार पंचायत में शिविर का आयोजन होगा. 30 जनवरी को गोपीकांदर प्रखंड के सुरजुडीह पंचायत एवं रानीश्वर प्रखंड के धनभाषा पंचायत में शिविर प्रस्तावित है. 4 फरवरी को जामा प्रखंड के चिकनिया पंचायत और मसलिया प्रखंड के हरोरायड़ीह पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे. जबकि 7 फरवरी को गोपीकांदर प्रखंड के कुश्चिरा पंचायत एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका पंचायत, 9 फरवरी को रानीश्वर प्रखंड के बांसकुली पंचायत एवं गोपीकांदर प्रखंड के मुसना पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे. 11 फरवरी को जामा प्रखंड के बारा पलासी पंचायत तथा गोपीकांदर प्रखंड के गोपीकांदर पंचायत में आयोजन होगा. वहीं 14 फरवरी को रामगढ़ प्रखंड के बोड़िया पंचायत एवं दुमका प्रखंड के गादीकोरैया पंचायत में तथा 18 फरवरी 2026 को सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा पंचायत में अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए नियमित अनुश्रवण एवं आपसी समन्वय सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इस योजना से लाभान्वित हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >