SKMU दुमका के नये 'कुलपति' बने प्रो. राम कुमार सिंह, मिला अतिरिक्त प्रभार, लोकभवन ने जारी किया आदेश

दुमका, (आनंद जायसवाल): सिद्धू कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी (SKMU) के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU), धनबाद के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह को सौंपा गया है. यह फैसला रांची स्थित लोकभवन सचिवालय के निर्देश पर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, एसकेएमयू की कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर पिछले कुछ दिनों से […]

दुमका, (आनंद जायसवाल): सिद्धू कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी (SKMU) के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU), धनबाद के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह को सौंपा गया है. यह फैसला रांची स्थित लोकभवन सचिवालय के निर्देश पर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, एसकेएमयू की कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं और उनका इलाज जारी है. उनकी अनुपस्थिति के कारण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे.

कब तक चलता रहेगा सुचारू रूप से कामकाज

इस स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोकभवन से मार्गदर्शन मांगा था. इसके बाद जारी आदेश में प्रो. राम कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है, ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे. यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक प्रो. कुनुल कंदीर पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने पद का कार्यभार दोबारा नहीं संभाल लेती हैं.

Also Read: धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान की कुर्सी पर संकट के बाद, आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >