गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 6.200 किलो गांजा जब्त

थाना प्रभारी शशिकांत साहू द्वारा दी गयी. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लखनपुर निवासी प्रमोद पंडित गांजा का अवैध कारोबार करता है.

रामगढ़. एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में रामगढ़ थाने की पुलिस ने लखनपुर गांव में मंगलवार की सुबह छापा मार कर अवैध गांजा जब्त किया है. थाना प्रभारी शशिकांत साहू द्वारा दी गयी. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लखनपुर निवासी प्रमोद पंडित गांजा का अवैध कारोबार करता है. सूचना की पुष्टि के बाद एससीडीपीओ के नेतृत्व में रामगढ़ थाना पुलिस के सशस्त्र बल में लखनपुर में प्रमोद पंडित के घर में छापा मारकर छह किलो 200 ग्राम डंठल सहित सूखा गांजा बरामद किया गया. इस दौरान पुलिस ने गांजा के अवैध व्यापार में लिप्त लखनपुर निवासी प्रमोद पंडित पिता स्वर्गीय हरिमोहन पंडित को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद पंडित के विरुद्ध रामगढ़ थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा मेडिकल जांच के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >