रास्ते में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही पुलिस

चाकूबाजी कांड के आरोपियों का शनिवार को भी सुराग नहीं मिला. घायलों में से एक किशोर लखिंद्र सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.

रामगढ़. गुरुवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया में हुई चाकूबाजी की घटना के आरोपियों का शनिवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस दुमका-रामगढ़ मार्ग पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है. गुरुवार की देर रात में मेला से लौट रहे दो किशोर तथा एक किशोरी पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया था जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों में से एक किशोर लखिंद्र सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जबकि चाकू के प्रहार से घायल अन्य किशोर डेविड मरांडी तथा किशोरी का फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका में इलाज चल रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि खैरबन्नी निवासी दोनों किशोरों तथा किशोरी पर चाकुओं से हमला करने वाले तीनों आरोपी किशोरी के परिचित हो सकते हैं. लेकिन किशोरी द्वारा हमलावरों की पहचान से संबंधित किसी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं दिए जाने के कारण हमलावरों की पहचान में पुलिस को सफलता नहीं मिल रही है. हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार की दोपहर बाद रामगढ़-दुमका मुख्य सड़क को पथरिया के पास जाम कर दिया गया था. शुक्रवार की मध्य रात्रि के करीब रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार द्वारा लगातार कड़ी मशक्कत के साथ घंटों तक समझाने-बुझाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >