पॉक्सो मामले में दो साल से फरार आरोपी बीरभूम से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

मसलिया थाना पुलिस ने दो वर्षों से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी उस्मान शेख को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था और मोबाइल सिम का उपयोग नहीं करता था। पुलिस ने तकनीकी सेल और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाया। तीन दिन की छापेमारी के बाद आरोपी को उसकी बुआ के घर से दबोचा गया। डीएसपी संदीप भगत ने बताया कि महिला व बाल अपराधों में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

ठिकाना बदलकर बचता रहा आरोपी, इंस्टाग्राम और तकनीकी सेल से खुला सुराग मसलिया थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था और मोबाइल सिम का उपयोग भी नहीं करता था. इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसका सुराग जुटाकर उसे दबोच लिया. मसलिया थाना में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी संदीप भगत ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण से जुड़े मामले में आरोपी उस्मान शेख पिछले लगभग दो वर्षों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ मसलिया थाना कांड संख्या 32/24, दिनांक 23 जून 2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करता रहा. तकनीक और सोशल मीडिया से मिला सुराग डीएसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल सिम का उपयोग नहीं करता था और अधिकतर समय अलग-अलग स्थानों पर रहकर ठिकाना बदलता रहता था. उसकी गिरफ्तारी के लिए दुमका पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. इसी दौरान तकनीकी सेल की सहायता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गयी, जिससे जांच को दिशा मिली. बीरभूम जिले से की गयी गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पायकर थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आता-जाता है. इसके बाद मसलिया पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक छापेमारी अभियान चलाया. थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई. आखिरकार पुलिस ने उसे उसकी बुआ के घर अमुदा गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी बीरभूम जिले के पायकर थाना क्षेत्र के मूलचंदपुर गांव का निवासी है. इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजेश रंजन, एएसआई मंगल उरांव, इंद्रजीत कुमार, तकनीकी सेल के कर्मी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. महिला व बाल अपराधों पर पुलिस पूरी तरह गंभीर: डीएसपी महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है. ऐसे मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. संदीप भगत, डीएसपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >