गंगा दशहरा पर 40 हजार भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की

सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लाकर भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया.

दुमका. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में भक्तों की भीड़ लगी. गंगा दशहरा पावन पर्व पर करीब 40 हजार शिवभक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लाकर भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. मंदिर पुजारी व भक्तों द्वारा दूध, दही, घी, इत्र, मधु, बेलपत्र, फूल, गंगाजल आदि से भोलेनाथ की भव्य शृंगार पूजा की गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की गयी. भक्तों ने गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना की. भक्तों ने शिवगंगा से गर्भगृह गेट तक दंडवत प्रणाम किया. भक्तों ने मंदिर प्रांगण में बच्चों का मुंडन संस्कार के साथ-साथ कई धार्मिक अनुष्ठान कराये. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर धरती पर मां गंगा का अवतरण हुआ था. इसलिए गंगा दशहरा मनाया जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है. पूजा के समय शिव मंत्रों का जाप कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >