बास्को जंगल में मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं

हंसडीहा थाना क्षेत्र के बास्को गांव के हरिनकुंडा पहाड़ के पास की है घटना

प्रतिनिधि, नोनीहाट हंसडीहा थाना क्षेत्र के बास्को गांव के हरिनकुंडा पहाड़ के पास पुलिस ने गुरुवार को वृद्ध का शव बरामद किया है. पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पाकर हंसडीहा पुलिस पहुंची. घटना की छानबीन की. शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह आसपास के गांव के लोगों ने पहाड़ पर बुजुर्ग का शव पड़ा देखा तो गांव में सनसनी फैल गयी. लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी. एएसआइ एलबी पासवान ने छानबीन की. पुलिस को वृद्ध की पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिला. बदन पर सिर्फ एक सफेद रंग का गंजी मिला है. हंसडीहा पुलिस छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >