एनएच-133 पर पेड़ से टकराया 709 ट्रक, केबिन में फंसा चालक, दोनों पैर टूटे

एनएच-133 पर एक 709 ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. इस भीषण हादसे में ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला.

सरैयाहाट : एनएच-133 सड़क मार्ग स्थित भलूआ मोड़ के पास सोमवार देर रात एक 709 ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया.

पेड़ से टकराया 709 ट्रक, केबिन में फंसा चालक घंटों बाद निकाला गया | Prabhat Khabar Network

जेसीबी से चालक को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुज कुमार और एसआई अनिल टुडू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से घंटों मशक्कत कर चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला.

गंभीर हालत में देवघर रेफर

घायल चालक को तत्काल सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान 36 वर्षीय कुलदीप यादव के रूप में हुई है, जो मोहनपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया. हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए हैं.

लोहे का सामान लेकर जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार ट्रक में लोहे का सामान लदा हुआ था और वह बौंसी की ओर जा रहा था. हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले गई है और मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >