नये सिरे से गठित होगा एमजी काॅलेज शासी निकाय

रानीश्वर के मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज में शासी निकाय का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रानीश्वर. मयुराक्षी ग्रामीण काॅलेज रानीश्वर में जल्द ही नये शासी निकाय के पदाधिकारी व सदस्यों का चयन किया जायेगा. नये शासी निकाय के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से डाॅ निर्मला त्रिपाठी को नामित किया गया है. जानकारी के अनुसार अध्यक्ष चयन के लिए विवि की ओर से ही अधिसूचना जारी की जाएगी तथा एक सरकारी पदाधिकारी की भी अधिसूचना जारी होगी. इसके अलावा काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य पदेन सदस्य होंगे. एक शिक्षाविद व एक डोनर का चयन किया जाना है. उनमें से शासी निकाय के सचिव का चयन किया जाएगा. जानकारी के अनुसार एमजी कालेज में शासी निकाय की कार्यावधि तीन वर्ष बीत चुकी है. नियमानुसार तीन वर्ष के बाद नये शासी निकाय का चयन कर कमेटी गठित किया जाता है. प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल ने बताया कि एमजी काॅलेज में नये शासी निकाय के पदाधिकारी व सदस्यों के चयन हेतु पहल शुरू की गयी है. जल्द ही विवि के निर्देश पर पदाधिकारी व सदस्यों का चयन कर नयी कमेटी का गठन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >