सांसद ने पीएम जन-मन से बननेवाली दो सड़कों का किया शिलान्यास

दुमका में सांसद नलिन सोरेन ने पीएम जन-मन योजना के तहत दो नई सड़कों का शिलान्यास किया, जिससे पहाड़िया समुदाय के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

प्रतिनिधि, रानीश्वर. सदर प्रखंड के रानीबहाल के पीडब्ल्यूडी रोड से मंगलापोखर से आमबागान पहाड़िया टोला तक सड़क व पीडब्ल्यूडी रोड धाजापाड़ा से धोवाडंगाल पहाड़िया टोला तक सड़क निर्माण कार्य का सांसद नलिन सोरेन ने शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार दोनों सड़क निर्माण कार्य पीएम जनमन के तहत कराया जाएगा.

मंगलापोखर से आमबागान तक सड़क की लंबाई 550 मीटर है, जिसकी प्राक्कलित राशि 54.712 लाख रुपये है. धाजापाड़ा से धोवाडंगाल सड़क की लंबाई 1.67 किलोमीटर है, जिसकी प्राक्कलित राशि 161.494 लाख रुपए है. सड़क निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग दुमका प्रमंडल के अंतर्गत कराया जाएगा.

शिलान्यास के मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता मनीष कुमार आदि के अलावा जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंगलापोखर से आमबागान पहाड़िया टोला तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं थी. ग्रामीणों को धान के खेत के मेड़ से होकर आना-जाना करना पड़ता था. प

हाड़िया समुदाय के लोगों ने चंदा कर कुछ दूरी तक अपने स्तर से अस्थायी सड़क बनायी थी. जबकि दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क के बांदरकोंदा से आमबागान पहाड़िया टोला तक पक्की सड़क बनाने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग से करीब पांच साल पहले टेंडर आमंत्रित किया गया था. पर आमबागान तक नक्शे पर सड़क नहीं रहने से आमबागान पहुंचने के पहले ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था. इससे पहाड़िया समुदाय के लोगों की समस्या बरकरार रह गयी थी.

वहीं दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क के धाजापाड़ा से धोवाडंगाल पहाड़िया टोला तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं थी. अब पक्की सड़क निर्माण कराये जाने से पहाड़िया समुदाय के लोगों की यातायात व्यवस्था सुलभ हो जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >