सड़क निर्माण में गतिरोध समाप्त कराने पहुंचे विधायक

MLA arrived to end the deadlock in road constructionसरैयाहाट प्रखंड में बेलीढाब से शुंभेश्वरनाथ धौनी पीडब्लूडी सड़क निर्माण का चालू कराने की पहल विधायक प्रदीप यादव ने की है. रैयतों ने निर्माणधीन सड़क का बगैर सीमांकन कराये कार्य करने पर आपत्ति जताते काम को बंद करा दिया था.

सीमांकन कराने के बाद ही कार्य करें शुरू, ताकि न रहे भ्रम की स्थिति : विधायक प्रतिनिधि, सरैयाहाट सरैयाहाट प्रखंड में बेलीढाब से शुंभेश्वरनाथ धौनी पीडब्लूडी सड़क निर्माण का चालू कराने की पहल विधायक प्रदीप यादव ने की है. रैयतों ने निर्माणधीन सड़क का बगैर सीमांकन कराये कार्य करने पर आपत्ति जताते काम को बंद करा दिया था. विधायक प्रदीप यादव सोमवार को बेलीढाब गांव पहुंचकर विभागीय अधिकारी व रैयतों से वार्ता की. श्री यादव ने विभागीय कर्मी व संवेदक को निर्देश दिया कि पहले सड़क का सीमांकन कर पीलर को गाड़ दें, जिससे रैयतों को पता चलेगा कि किसकी कितनी जमीन सड़क निर्माण में जायेगी. इससे भ्रम की स्थिति समाप्त हो जायेगी. सरकारी अमीन को भेजकर मापी कर मकान व भूमि में दाग लगाव दें. नोटिस भेजने की प्रक्रिया को चालू कराने की दिशा में पहल करें. रैयतों को समय पर मुआवजा मिले, जिसके लिए प्रयास किया जायेगा, जहां जो भी अड़चन होगी दूर की जायेगा. रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. सड़क की लंबाई पांच किलोमीटर है. लागत तकरीबन 22 करोड़ है. मौके पर ग्रामीणों ने कई समस्या को रखा. चापानल ठीक कराने को लेकर कार्यपालक अभियंता को फोन कर खराब पड़े चापानल को ठीक कराने का निर्देश दिया गया. मोतिहारा आदिवासी टोला में सड़क की समस्या को लेकर बीडीओ को फोन कर मनरेगा के तहत सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया गया, जिसे बाद में सड़क का दूसरे फंड से पक्कीकरण कराया जायेगा. मौके पर सहायक अभियंता उत्तम उपाध्याय, जेइ अजय साहू, संवेदक नीरज कोठरीवाल, ग्राम प्रधान त्रिलोचन यादव, सुबोध यादव, दीपक कुमार, मिथलेश यादव, अशोक कुमार, कीर्तन यादव, शंभू मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >