मनरेगा के मजदूरों को अधिक कार्य आवंटन करने का निर्देश

रानीश्वर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बीडीओ ने मजदूरों को अधिक कार्य आवंटन करने और ई-केवाईसी व जियो टैगिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

रानीश्वर. प्रखंड सभागार में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में एई, जेई, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे. समीक्षा के क्रम में धानभाषा, सादीपुर, बिलकांदी व हरिपुर में निबंधित मजदूरों का ई-केवाईसी की प्रगति कम पाये जाने पर रोजगार सेवकों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. गोबिंदपुर, हरिपुर, सादीपुर व पाथरा पंचायत के भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं का जियो टैग लंबित रहने के कारण संबंधित रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी पंचायतों में मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य आवंटन कराने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त गांव के सर्वांगीण विकास के लिए जीपीडीपी के विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं का चयन करने का निर्देश सभी पंचायत सचिवों को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >