युवा संगठन के सदस्यों ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट

युवा संगठन के सदस्यों ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट

प्रतिनिधि, मसलिया सामाजिक जागरूकता युवा संगठन के सदस्यों ने मसलिया थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति से शिष्टाचार मुलाकात की. संगठन के अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा ने आदिवासी समाज का पांची, पगड़ी और गुलदस्ता देकर थाना प्रभारी का अभिवादन किया. सचिव प्रभाकर हांसदा ने संगठन के सामाजिक और युवा जागरुकता के लिए किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति और अन्य सामाजिक मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है. समाज में सशक्तीकरण व सकारात्मक बदलाव लाना हमारा उद्देश्य है. इस दौरान थाना प्रभारी ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमेशा समाज के हित में खड़े रहेंगे. समाज की बेहतरी के लिए किये जा रहे कार्यों में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे. मौके पर रविंद्र सोरेन, मनोरंजन हांसदा, राजाधन हेंब्रम, रंजीत हांसदा, सीमांत हांसदा, महेंद्र हेंब्रम, कृष्णा टुडू, बाबूधन हेंब्रम, प्रकाश टुडू अजय सोरेन, किशोर सोरेन, जूनस हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >