मसानजोर डैम का बढ़ा जलस्तर, तीन हाई लेवल गेट खोलकर 4500 क्यूसेक पानी की निकासी

लगातार बारिश से मसानजोर डैम में जलस्तर 387.10 फीट पहुंचा. 3 गेट से 4500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जानें पूरी स्थिति.

रानीश्वर. कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार की सुबह डैम का जलस्तर 387.10 फीट रिकॉर्ड किया गया. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए डैम प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर हाई लेवल गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है.

गुरुवार दोपहर बाद सबसे पहले एक हाई लेवल गेट खोला गया और 1500 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई. इसके बावजूद डैम का जलस्तर बढ़ता रहा. स्थिति को देखते हुए गुरुवार शाम एक और हाई लेवल गेट खोल दिया गया. इसके बाद रात में तीसरा गेट भी खोल दिया गया. फिलहाल मसानजोर डैम के तीन हाई लेवल गेट खुले हुए हैं और इनसे कुल 4500 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है.

मयुराक्षी नदी के रास्ते तिलपाड़ा बराज पहुंच रहा पानी

मसानजोर डैम से छोड़ा जा रहा पानी मयुराक्षी नदी के रास्ते पश्चिम बंगाल के सिउड़ी स्थित तिलपाड़ा बराज पहुंच रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने के कारण तिलपाड़ा बराज का जलस्तर भी बढ़ गया है. जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तिलपाड़ा बराज में भी गेट खोलकर पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है.

सिद्धेश्वरी समेत छोटी नदियों से भी पहुंच रहा पानी

मसानजोर डैम से छोड़े गए पानी के अलावा सिद्धेश्वरी समेत अन्य छोटी-छोटी नदियों का पानी भी बहकर तिलपाड़ा बराज पहुंचता है. ऐसे में लगातार बारिश के बीच बराज में पानी का दबाव बढ़ रहा है. मसानजोर डैम का जलस्तर नियंत्रण में रखने के लिए डैम प्रबंधन लगातार निगरानी और चौकसी बरत रहा है.

यह भी पढ़ें:

24 घंटे में दूसरी बार भू-धसान:न्यू फरक्का में तीन फीट धसा रेलवे ट्रैक,ट्रेनों की थमी रफ्तार


खतरे के निशान से 11 फीट नीचे है जलस्तर

हालांकि फिलहाल मसानजोर डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है. डैम में खतरे का निशान 398 फीट निर्धारित है, जबकि शुक्रवार की सुबह जलस्तर 387.10 फीट रिकॉर्ड किया गया. यानी डैम का जलस्तर अभी खतरे के निशान से करीब 11 फीट नीचे है. इसके बावजूद लगातार बारिश को देखते हुए डैम प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जलस्तर के अनुसार पानी की निकासी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >