शादीशुदा महिला ने दूसरे विवाहित के साथ रचायी शादी, पति ने थाना में लगायी गुहार

आवेदक की पत्नी दो बच्चे की मां है. वहीं जिससे शादी रचायी वह एक बच्चे का बाप है.

रानीश्वर. थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा महिला जो दो बच्चे की मां है, उसने एक शादीशुदा व्यक्ति संग शादी रचा ली है. वह शख्स भी एक बच्चे का पिता है. इस संबंध में महिला के पति ने रानीश्वर थाना में लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया है. थाना प्रभारी के नाम से लिखे गये आवेदन के अनुसार रांगालिया पंचायत के रहनेवाले इस व्यक्ति की पत्नी के साथ रानीबहाल नुतनपाड़ा में घर जमाई के रूप में रहनेवाले व्यक्ति ने 24 अप्रैल 2024 को शादी रचा ली है. उस व्यक्ति की भी यह दूसरी शादी बतायी जा रहा है. उसका एक बच्चा भी है. पीड़ित पति ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी और उसके साथ रानीबहाल जाकर फैसला करने का प्रयास किया, पर उनकी पत्नी से शादी रचानेवाले उस शख्स ने इनकी बातों को अनसुनी कर दिया. ग्राम प्रधान ने बताया कि इसकी लिखित सूचना थाना में दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >