एमपीएल में आशिकी स्टार व साद इलेवन ने जीते मैच

पहला मुकाबला झारखंड टाइगर व आशिकी इलेवन स्टार के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी आशिकी स्टार की टीम ने विपुल सिंह के 11 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 36 रन व ताज के पांच गेंद में 17 रन की बदौलत मुकाबले को तीसरे ओवर में ही जीत लिया.

प्रतिनिधि,काठीकुंड मधुबन प्रीमियर लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गये. पहला मुकाबला झारखंड टाइगर व आशिकी इलेवन स्टार के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी आशिकी स्टार की टीम ने विपुल सिंह के 11 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 36 रन व ताज के पांच गेंद में 17 रन की बदौलत मुकाबले को तीसरे ओवर में ही जीत लिया. 36 रनों के साथ दो विकेट झटकने वाले आशिकी स्टार के ऑलराउंडर विपुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. दूसरा मुकाबला साद इलेवन व पथराकुंडी लायंस के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साद इलेवन ने सकील के 36 व मकबूल के 33 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 121 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलते हुए पथराकुंडी लायंस की टीम पूरे ओवर खेल कर 86 रन ही बना पायी. तीन विकेट झटकने के साथ ही 36 रनों का योगदान देनेवाले साद इलेवन के हरफनमौला खिलाड़ी सकील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मंगलवार को प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >