केरल में क्रेन से दबकर मजदूर की मौत

19 अप्रैल शनिवार को मजदूरी करने के दौरान क्रेन से दब जाने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.

सहारा का रहनेवाला था, परिजनों ने शव लाने की लगायी गुहार प्रतिनिधि, बासुकिनाथ केरल मजदूरी करने गये क्रेन से दब कर जरमुंडी के मजदूर सदानंद मंडल की मौत हो गयी. वह तालझारी थानान्तर्गत सहारा के निवासी स्व राजेंद्र मंडल का पुत्र था. वह रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ साथियों के साथ सहारा से केरल गया था. 19 अप्रैल शनिवार को मजदूरी करने के दौरान क्रेन से दब जाने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. परिवार में बेटी आठ वर्ष की, एक पांच वर्ष का छोटा बेटा व पत्नी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. केरल से शव गांव तक मंगवाने को लेकर परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगायी है. मृतक के परिजनों ने जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर व सांसद डॉ निशिकांत दुबे से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >