कृषि सखियों को मिला खरीफ खेती की ट्रेनिंग

जेएसएलपीएस के माध्यम से आजीविका कृषि सखियों के लिए आयोजित शिविर में खरीफ फसलों में लगने वाले रोगों का उपचार जैविक विधि से तैयार दवाइयों के इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया गया.

सरैयाहाट. खरीफ फसल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हो गया. जेएसएलपीएस के माध्यम से आजीविका कृषि सखियों के लिए आयोजित शिविर में खरीफ फसलों में लगने वाले रोगों का उपचार जैविक विधि से तैयार दवाइयों के इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया गया. आजीविका कृषि सखियां अपने गांव घर में जाकर किसानों को लाभान्वित करने का काम करेंगी. प्रशिक्षण सत्र में 25 पंचायत के आजीविका कृषि सखियां उपस्थित थीं. प्रशिक्षण में बीपीएम मुरली मोहन दास, संकुल समन्यवक जयकांत प्रसाद नरेश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >