JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर दुमका में 10 घंटे चक्का जाम, साहिबगंज में बाजार बंद

Jharkhand News: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक फूलो झानो चौक पर छात्र व युवा डटे रहे तथा हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार करते रहे.

Jharkhand News: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21-22 सितंबर को आहूत संयुक्त स्नातकस्तरीय परीक्षा में कथित धांधली व प्रश्न पत्र लीक से मामले को लेकर झारखंड बंद का दुमका व साहिबगंज में असर देखा गया. दुमका में सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी के छात्रों के संगठन छात्र समन्वय समिति और आदिवासी क्रांति सेना ने बंद का समर्थन करते हुए 10 घंटे तक चक्का जाम कर दिया.

सरकार की नीतियों के प्रति छात्रों ने जताया आक्रोश

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक फूलो झानो चौक पर छात्र व युवा डटे रहे तथा हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार करते रहे. छात्र नेता श्याम देव हेम्ब्रम ने कहा कि पूरे राज्य में जेएसएससी-सीजीएल 2023 परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक का आरोप परीक्षार्थी लगा रहे हैं.

छात्रों का दावा- टालमटोल कर रहा है जेएसएससी

उन्होंने कहा कि झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से कई छात्रों ने प्रमाण इक्कठा कर झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है. फिर भी सरकार व आयोग समझने को तैयार नहीं है. छात्रों का आरोप है कि जेएसएससी कार्यालय तमाम सबूतों को लेकर टालमटोल रवैया अपना रही है. सरकार से हमारी मांग है कि परीक्षा की संपूर्ण व सघन जांच करायी जाये और परीक्षा को रद्द किया जाये.

साहिबगंज में छात्रों ने किया चक्का जाम. फोटो : प्रभात खबर

राजीव बास्की का आरोप- बाहरी को बेची जा रही सरकारी नौकरी

छात्र नेता राजीव बास्की ने कहा कि सरकार की नीति राज्य की नौकरी को बाहरी लोगों को बेचने की है. इसलिए वह जांच कराने से पीछे हट रही है. सुबह से चक्का जाम रहने से फूलो झानो चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी थी. पूरा रिंग रोड वाहनों की कतार से भरा रहा. काठीकुंड रोड में तो वाहनों की कतार मझियारा तक दिखी, जबकि एनएच 114 ए व गोबिंदपुर साहिबगंज रोड में भी तीन-चार किमी तक वाहनों की कतार लगी रही.

चक्का जाम की वजह से परेशान रहे वाहन चालक

चक्का जाम की वजह से वाहनों के चालक परेशान रहे. हालांकि, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बाजार व इमरजेंसी सेवाओं को बंद नहीं कराया गया.आंदोलन में ठाकुर हांसदा, विमल टुडू, सनीलाल हांसदा, राजेंद्र मुर्मू, रितेश मुर्मू, मंगल मुर्मू, आदिवासी क्रांति सेना के प्रेम हांसदा, निखिल सोरेन एवं सिमोन मुर्मू आदि मौजूद थे.

साहिबगंज : आदिवासी छात्रों ने जताया आक्रोश, बंद कराया दुकान

इधर, साहिबगंज में साहिबगंज कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने गुरुवार को सुबह आठ बजे राज्य सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. साहिबगंज कॉलेज के छात्रावास में रह रहे दर्जनों छात्रों ने साहिबगंज टमटम स्टैंड के समीप एनएच 80 पर बांस की बैरिकेडिंग कर रास्ते को जाम कर दिया. इससे सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक आवागमन पांच घंटे तक बाधित रहा.

छात्रों ने साहिबगंज बाजार को भी बंद करा दिया

वहीं, छात्रों को साहिबगंज बाजार को भी बंद करा दिया. छात्रों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अविलंब परीक्षा रद्द करके दोबारा लें. अगर दोबारा परीक्षा नहीं ली गयी, तो हमलोग सड़क से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक सोरेन सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

Also Read

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग, हजारीबाग से रांची तक पदयात्रा करेंगे अभ्यर्थी, जेएसएससी का करेंगे घेराव

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए बनी कमेटी, 6 लोगों को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

JSSC CGL: सीजीएल परीक्षा की हो जांच, राज्यपाल संतोष गंगवार ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >