ग्राहक सेवा केंद्रों में सुरक्षा महत्वपूर्ण, लगायें सीसीटीवी कैमरे: थाना प्रभारी

ग्राहक सेवा केंद्रों में सुरक्षा महत्वपूर्ण, लगायें सीसीटीवी कैमरे: थाना प्रभारी

प्रतिनिधि, मसलिया रविवार को मसलिया थाना परिसर में थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने सीएसपी और सीएससी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की. इस दौरान उन्होंने सभी बैंक मित्रों से ग्राहक सेवा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और कैश काउंटर के सामने सुरक्षा ग्रिल लगाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि समय-समय पर सीएसपी केंद्रों का निरीक्षण किया जायेगा. बैंक शाखा से नकद राशि ले जाते समय सतर्कता बरतने और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने की अपील की गयी. लेन-देन से पहले अज्ञात व्यक्ति की पहचान सत्यापित करने के निर्देश भी दिए गए. इसके साथ ही केंद्र का संचालन गांव के अंदर सुरक्षित स्थान पर करने को कहा गया. बैठक में अनूप रूज, सुमन दास, जगदीश टुडू, राजेश पंडित, प्रदीप राय, कृष्णा पाल, रंजीत पाल, मुस्ताक आलम, जयंत यादव, सुजीत मरांडी, नारायण पाल, जीवेश कुमार, मिलन मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >