पत्नी की हत्या कर आंख निकालने वाला पति गिरफ्तार

शिकारीपाड़ा पुलिस ने रानीश्वर थाना क्षेत्र के दिगलपहाड़ी से किया गिरफ्तार

29 मार्च को बांकीजोर व असना के बीच द्वारका नदी किनारे मिला था शव प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा पत्नी की नृशंस हत्या करने करने के बाद आंख निकालकर शव को असना नदी के किनारे फेंक देने के आरोपी को पुलिस ने घटना के पांचवें दिन गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति चंदन टुडू को पुलिस ने रानीश्वर थाना क्षेत्र के दिगलपहाड़ी से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चंदन टुडू को सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया. बताते चलें कि 29 मार्च को बांकीजोर व असना के बीच द्वारका नदी के किनारे किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया था. शव का पहचान सरायबिंधा की 17 वर्षीय लुतिका हांसदा के रूप में की गयी थी. मृतका के मामा बांकीजोर के गुडुम मुर्मू ने हत्या के आरोप में मृतका का पति चंदन टुडू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मृतका लुतिका ने पिछले साल नवंबर में दिगलपहाड़ी के चंदन टुडू से प्रेम विवाह किया था. शुक्रवार को पति ने सास को फोन कर बताया कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है. नदी किनारे पड़ी हुई है. घरवाले नदी के किनारे गये, लेकिन वहां लुतिका नहीं दिखी. शनिवार को उसी जगह से शव बरामद हुआ, जहां घरवाले देखकर आये थे. हत्या के बाद से आरोपित फरार था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >