बासुकिनाथ में 16 मार्च को होगी ग्राम प्रधान संघ की प्रमंडलीय बैठक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ बासुकिनाथ के स्थानीय मंडल धर्मशाला में 16 मार्च को ग्राम प्रधान संघ की प्रमंडलीय बैठक होगी. इसमें ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं तथा हक व अधिकारों को लेकर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी. प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने बताया कि चौकीदार-दफादार की तर्ज पर प्रधानी जोत की जमीन के निजीकरण की मांग लेकर हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. सभी जिलों से संघ के जिला पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर बैठक को सफल करेंगे. प्रमंडलीय अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर परिचर्चा की जायेगी. समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति तैयार की जायेगी. कहा कि प्रधानी जोत की जमीन का भी निजीकरण होना चाहिए. चौकीदार दफादार की जोत की जमीन का निजीकरण हो सकता है, तो प्रधानी जोत की जमीन क्यों नहीं. प्रमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि उपरोक्त बिंदुओं पर इंसाफ पाने के लिए यदि हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़े तो संघ परहेज नहीं करेगा. बैठक में सलाह मशविरा कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
