अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

घायलों की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के कोरडीहा निवासी पैरो हांसदा एवं जेठू बास्की के रूप में की गयी

हंसडीहा. हंसडीहा-दुमका पथ पर ओरतारा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के कोरडीहा निवासी पैरो हांसदा एवं जेठू बास्की के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार बाइक सवार पैरो हांसदा एवं जेठू बास्की दुमका की ओर से हंसडीहा के तरफ जा रहे थे. जैसे ही बाइक ओरतारा पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, सामने से आ रही अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक सवार पैरो हांसदा व जेठू बास्की बुरी तरह घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में गिर पड़े. जबकि अज्ञात वाहन का चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर हंसडीहा थाना के एसआइ कामेश्वर सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के अनुसार पैरो हांसदा का पैर टूट चुका है व सिर पर भी गंभीर चोट आई है. जबकि जेठू बास्की का भी सिर फट गया है. दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है. वहीं, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >