हंसडीहा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

तक की पत्नी इंद्रमा देवी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि मंगलवार की सुबह

हंसडीहा. हंसडीहा-दुमका रेलखंड पर ओड़तारा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोचिखमार निवासी प्रेमलाल मंडल 45 वर्ष के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना के एसआइ एलबी पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. इधर, मृतक की पत्नी इंद्रमा देवी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया है कि मंगलवार की सुबह उनके पति द्वारा बोला गया था कि तुम करेले के बाड़ी में चली जाओ. कुछ देर बाद जब वह बाड़ी से वापस लौटी तो देखा कि उसका पति घर पर नहीं है. काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उसके पति की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >