हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जामा के कैराबनी गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय माहौल बना। यात्रा ओगेयाबांध के पोखर तक गई, जहां वैदिक विधि से जल पूजन हुआ। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। मुख्य यजमान निर्मल दर्वे और विष्णु दर्वे परिवार के साथ पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तीन दिवसीय भजन-कीर्तन भी आयोजित हैं।

प्रतिनिधि, जामा जामा प्रखंड के कैराबनी गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. कलश यात्रा नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर ओगेयाबांध स्थित पोखर पहुंची. वहां वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई. इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान के रूप में निर्मल दर्वे सहपत्नी एवं विष्णु दर्वे सहपत्नी शामिल हुए. उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये गये. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया है. इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. महोत्सव को लेकर कैराबनी और आसपास के गांवों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और धार्मिक कार्यक्रमों में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >