दुर्गा पूजा से पहले बदलेगी हंसडीहा की जर्जर सड़क, विधायक ने किया निर्माण शुरू होने का ऐलान

हंसडीहा की जर्जर सड़कों का इंतजार जल्द खत्म होगा. विधायक प्रदीप यादव ने घोषणा की है कि दुर्गा पूजा से पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है. निर्माण की रूपरेखा तैयार हो चुकी है.

प्रतिनिधि, हंसडीहा. हंसडीहा चौक से दुर्गा मंदिर तक जर्जर सड़क के निर्माण का इंतजार अब जल्द खत्म होने की उम्मीद है. सड़क निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और दुर्गा पूजा से पहले निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा पंडाल पहुंचे विधायक प्रदीप यादव ने इसकी घोषणा की.

कथा पंडाल पहुंचे विधायक

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन विधायक प्रदीप यादव कथा पंडाल पहुंचे. उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की तथा कथा वाचिका देवी वैष्णवी किशोरी से आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

विधायक ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए.

कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने मोहा मन

कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रस्तुत किया गया. कथा वाचिका देवी वैष्णवी किशोरी ने रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन करते हुए प्रेम, भक्ति और समर्पण का संदेश दिया.

कथा के दौरान कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई. फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजे विवाह मंडप में जयमाला का प्रसंग आते ही कथा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर विवाह उत्सव का स्वागत किया और आरती में शामिल हुए. भक्ति गीतों पर महिलाएं और युवतियां झूमती नजर आईं.

कथा के साथ मेले में भी उमड़ी भीड़

कथा श्रवण के लिए हंसडीहा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. शाम होते ही कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भर गया. कथा स्थल पर लगा मेला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मिकी माउस, ब्रेक डांस और नो ट्रेन झूले पर बच्चों की भीड़ जुट रही है. वहीं मीना बाजार में भी खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी हुई है.

मौके पर थाना प्रभारी अजीत कुमार, पूजा समिति अध्यक्ष रोहित सिंह, बमबम सिंह, मुन्ना मिश्रा, सूरज साह, पंकज जायसवाल, रमन सिंह, रविकांचन जायसवाल, आर्यन जायसवाल, टिंकू सिंह, उदय सिंह, नीलेश जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >