हंसडीहा से अनिल कुमार चौधरी की रिपोर्ट
Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा क्षेत्र में बुधवार तड़के आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी. तेज हवा के कारण कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा.
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाया. इसके बाद आवागमन को फिर से बहाल कराया गया.
घरों और दुकानों को भी नुकसान
आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में कई घरों और दुकानों के छप्पर भी उड़ गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. अचानक आए तूफान से जनजीवन कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित हो गया.
यह भी पढ़ें: CM हेमंत ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास’ ऐप, बोले- आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ेगा ये डिजिटल प्लेटफॉर्म
यह भी पढ़ें: पेपर लीक विवाद पर भड़कीं झारखंड कांग्रेस, NTA की सभी 21 परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल
