राज्य में लूट-खसोट की सरकार, वादे से भटकी : सीता सोरेन

ठाड़ीहाट मंडल इकाई का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

रामगढ़. नौखेता पंचायत में रविवार को भाजपा की प्रखंड व ठाड़ीहाट मंडल इकाई का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सीता सोरेन ने कहा कि उनके झामुमो छोड़ने से परेशान झामुमो के नेता उनके विरुद्ध भ्रम फैला रहे हैं. झामुमो के नेता कह रहे हैं कि सीता सोरेन ने संकट के समय झामुमो को छोड़ दिया. पर ऐसा बोलने वाले उस समय कहां थे, जब सीता सोरेन के साथ झामुमो में तथा परिवार में अन्याय हो रहा था. वर्तमान संकट का कारण उसका नेतृत्व स्वयं है. युवाओं को रोजगार देने के वादे पर सत्ता पाने वाली झामुमो सत्ता पाते ही वादे भूल गयी. खनिज संपदा की लूट मची है. स्थानीय लोगों के विकास के सपने को झामुमो ने भुला दिया. राज्य के विकास के लिए तीर-धनुष को छोड़ कर अब कमल को चुनने का समय आ गया है. लोइस मरांडी ने मतदाताओं से लगातार संपर्क करने तथा सीता सोरेन को बड़े अंतर से जिताने की अपील की, जबकि रविकांत मिश्र व सुरेश मुर्मू ने बूथ जीत का मंत्र दिया. सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी ने की. धन्यवाद ज्ञापन निरंजन कुमार मंडल ने किया. संचालन महामंत्री राजीव कुमार गुप्त ने किया. फोटो कैप्शन 01. बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >