प्रतिनिधि, गोपीकांदर. गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई. इस परियोजना के तहत 1200 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 874 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल हुए.
51 विद्यालय बने परीक्षा केंद्र
गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत कुल 51 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए संबंधित शिक्षकों को वीक्षक तथा सीआरपी को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था.
पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का आकलन
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक व्यवस्था एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे. इस मूल्यांकन परीक्षा का उद्देश्य नव साक्षरों के बुनियादी पढ़ने-लिखने तथा संख्यात्मक ज्ञान का आकलन करना है.
शिक्षकों ने निभाई जिम्मेदारी
परीक्षा को लेकर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराया.
ये रहे मौजूद
इस दौरान बीपीओ मो. समीम प्रवेज, बीआरपी गुलसरवर सुल्तान, परवेज अख्तर, सीआरपी सोमनाथ खां, शैलेश कुमार, जयराज भगत, अशोक मंडल, राजीव कुमार सिंह, राहुल कुमार सहित संबंधित शिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे.
