गोपीकांदर पुलिस ने 10 वाहनों का काटा चालान

गोपीकांदर थाना गेट के सामने गुरुवार को न्यायालय व डीटीओ के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

गोपीकांदर. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य पथ स्थित गोपीकांदर थाना गेट के सामने गुरुवार को न्यायालय व डीटीओ के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी रंजीत मंडल के नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान बड़े वाहनों में सीट बेल्ट व बाइक चालकों के हेलमेट और कागजात की जांच की गयी. बिना कागजात व हेलमेट के कई वाहन जब्त किये गये. वहीं कई वाहनों का ऑनस्पॉट चालान काटा गया. मौके पर एसआइ संगम पाठक, धर्मल मांझी, बृजमोहन सिंह, सत्यम कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >