श्रद्धालुओं ने मां गंधेश्वरी से की सुख-समृद्धि की कामना

हरिपुर और तिलाबाद में धूमधाम से हुई गंधेश्वरी माता की पूजा

रानीश्वर/मसलिया. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर व तिलाबाद गांव में गंधेश्वरी माता की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है. दोनों जगहों पर भक्ति का माहौल बना हुआ है. रानीश्वर के हरिपुर गांव स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से गंधेश्वरी पूजा का आयोजन किया गया. गंध वणिक समुदाय के लोगों द्वारा आयोजित पूजा में मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पुजारी देवाशीष घोषाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. ग्रामीणों ने बताया कि यहां पिछले करीब 12 वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर पूजा की परंपरा निभायी जा रही है. पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा. प्रतिमा विसर्जन सोमवार को किया जायेगा. वहीं, मसलिया प्रखंड के तिलाबाद गांव में गंधवनिक समाज की कुलदेवी गंधेश्वरी माता की तीन दिवसीय पूजा कलश स्थापना के साथ शुरू हुई. गांव में माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गयी है. वहीं, पुजारी दीपक भट्टाचार्य की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करायी जा रही है. श्रद्धालु कमल पुष्प, बेलपत्र व अन्य सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. मान्यता है कि माता गंधेश्वरी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गयी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस पूजा की परंपरा सैकड़ों वर्ष पुरानी बतायी जाती है. वहीं, गंधवनिक समाज द्वारा तराजू की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है. हाइलार्ट्स : गंधेश्वरी पूजा पर हरिपुर व तिलाबाद में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >