पुरानी यादों से भावुक हुआ मिलन समारोह प्रतिनिध, मसलिया प्रखंड के झिलुवा गांव स्थित हराधन दत्ता के आवास पर वर्ष 1953 मैट्रिक बैच के मित्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया. करीब 53 वर्षों बाद बचपन के साथी एक-दूसरे से मिले तो माहौल भावुक हो उठा और छात्र जीवन की यादें ताजा हो गयी. समारोह की अध्यक्षता बिनोद प्रसाद गुप्ता ने की. उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद सभी मित्रों का एक साथ मिलना सुखद और यादगार क्षण है. इस दौरान सभी ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं और एक-दूसरे का हालचाल जाना. वक्ताओं ने कहा कि मित्रता समय और दूरी से भी मजबूत रिश्ता है. समारोह में शामिल कई लोग चिकित्सक, शिक्षक, पुलिस अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. सभी ने नयी पीढ़ी को नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का संकल्प लिया. मौके पर भवेश चौधरी, खूबलाल मंडल, बिनोद प्रसाद गुप्ता, मानिक नाथ पांडेय, हराधन दत्ता, निमाई चंद्र झा, जगन्नाथ पंडित, कासिम अंसारी, जितेंद्रनाथ साधु आदि मौजूद थे.
झिलुवा में 53 वर्षों बाद मिले 1953 मैट्रिक बैच के मित्र
प्रखंड के झिलुवा गांव स्थित हराधन दत्ता के आवास पर वर्ष 1953 मैट्रिक बैच के मित्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया.
