जयताड़ा व अलीगंज में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास आज

रानीश्वर प्रखंड के जयताड़ा और अलीगंज में 55-55 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शिलान्यास विधायक आलोक कुमार सोरेन करेंगे।

प्रतिनिधि, रानीश्वर रानीश्वर प्रखंड के बिलकांदी पंचायत के जयताड़ा व दक्षणिजोल पंचायत के अलीगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को किया जाएगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा नदियानंद मंडल ने बताया कि स्थानीय विधायक आलोक कुमार सोरेन के द्वारा दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा. डॉ मंडल ने बताया कि जयताड़ा में पूराना भवन जर्जर हो गया है. वहां नये भवन निर्माण कराया जायेगा. वहीं दक्षिणजोल पंचायत के धाधका गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के अभाव में भाड़े के मकान में संचालित हो रहा था. धाधका में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उसे अलीगंज में कराया जायेगा. उल्लेखनीय रहे कि दोनों भवन निर्माण कार्य काफी बिलंब से शुरू किया जा रहा है. इसके पहले बिलकांदी पंचायत के जयताड़ा के बदले संवेदक के द्वारा हरिपुर पंचायत के जयताड़ा में नींव खोदा गया था. जिसका विरोध होने पर वहां भवन निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था. दोनों भवनों का निर्माण कार्य जिला परिषद की ओर से कराया जाना है. 55-55 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला भवन निर्माण कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: साधन सेन

Published by: Priya Gupta

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >