निकाय चुनाव : दुमका में अजय झा, विनोद लाल व सुमित पटवारी समेत पांच ने अध्यक्ष पद के लिए किया नोमिनेशन

कुल 18 प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद कटायी है. सोमवार को अचानक नामांकन की संख्या में इजाफा देखा गया.

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज संवाददाता, दुमका नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 29 जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद कटायी है. सोमवार को अचानक नामांकन की संख्या में इजाफा देखा गया. प्रत्याशी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे. सोमवार को अध्यक्ष पद के पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. जिन प्रमुख प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया, उसमें निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा के पति अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा, दो टर्म उपाध्यक्ष रह चुके विनोद कुमार लाल, पहली बार चुनावी मैदान में उतरे सुमित कुमार उर्फ सुमित पटवारी, सतीश कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं. कुछ प्रत्याशी सादगी के साथ समाहरणालय पहुंचे, जबकि कुछ ने गाजे-बाजे और समर्थकों के जुलूस निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया. नामांकन के बाद सभी प्रत्याशी अपने चुनावी मुद्दों को जनता के सामने रख रहे हैं. कुछ अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र कर रहे हैं, जबकि नये प्रत्याशी बदलाव का दावा कर रहे हैं. दरअसल, इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है. इससे पहले तीन टर्म में यह पद महिला के लिए आरक्षित था. अनारक्षित होने के कारण प्रत्याशियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >