बांग्ला सावन की पहली सोमवारी आज

बांग्ला सावन की पहली सोमवारी पर रानीश्वर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त मयुराक्षी नदी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

रानीश्वर. बांग्ला सावन की पहली सोमवारी को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ की भीड़ जुटेगी. हालांकि बांग्ला सावन के लिए प्रशासनिक पहल नहीं की गयी है. स्थानीय श्रद्धालु मयुराक्षी नदी में जल भर कर शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे. प्रखंड क्षेत्र के रानीश्वरनाथ शिव मंदिर, टांगेश्वरनाथ शिव मंदिर, आसनबनी, चापुड़िया, कदमा, सादीपुर, रानीश्वर थाना, महेषबाथान मोड़, तरणी, पाटजोड़, प्रतापपुर आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: साधन सेन

Published by: Priya Gupta

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >