अंबापघार को हरा कर क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना बुढ़वाकुरा

नवयुवक क्लब बंदरा बैंगनी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हो गया. फाइनल मैच अंबापघार व बुढ़वाकुरा के बीच खेला गया.

प्रतिनिधि, सरैयाहाट नवयुवक क्लब बंदरा बैंगनी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हो गया. फाइनल मैच अंबापघार व बुढ़वाकुरा के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोलू की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट ख���कर 302 रनों का स्कोर बनाया. बल्लेबाज पीयूष ने अर्धशतकीय पारी खेली. अंबापघार को हार से बचा नहीं सका. 230 रन पर ऑल आउट होकर 72 रनों से मैच हार गयी. 45 गेंद में 82 रनों की पारी खेलने वाले सनोज मैन ऑफ द मैच के साथ मन ऑफ द सीरीज भी रहे, जिन्हें स्टैंड फैन देकर सम्मानित किया गया. विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अजित कुमार महात्मा, जिप सदस्य बालमुकुंद यादव व दीपक कुमार द्वारा प्रदान की गयी. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बंदरा बैंगनी के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कुलदेव यादव, सचिव बरुण राय, कोषाध्यक्ष पलटू प्रसाद यादव, कमल किशोर यादव, सुदीन यादव, नवीन शर्मा, महेंद्र यादव, लालमोहन शर्मा, मिथलेश कुमार शर्मा, गुंजन कुमार यादव व आनंद मुर्मू, छोटू कुमार शर्मा, टिंकू राय, सुनील राय ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >