रानीश्वर शाखा नहर में पानी छोड़े जाने व खेतों से मिट्टी हटाये जाने की मांग को लेकर किसानों ने किया सड़क जाम

रानीश्वर शाखा नहर में पानी छोड़ने और खेतों से मिट्टी हटाने की मांग को लेकर किसानों ने सड़क जाम किया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया.

रानीश्वर : मयुराक्षी बायांतट मुख्य नहर से निकाले गये रानीश्वर शाखा नहर में अबिलंव सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने तथा नहर के किनारे खेतों में गिराये गये मिट्टी हटवाने की मांग को लेकर किसानों ने रविवार को सड़क जाम कर दिया. बोराडंगाल,कुचियाडाली मुर्गाबनी व आसपास के गांवों के किसानों ने रविवार को रघुनाथपुर बरमसिया सड़क के सिंचाई कार्यालय रांगालिया के समीप सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. तथा रांगालिया स्थित सिंचाई कार्यालय के गेट पर भी ताला जड़ दिया.

सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंच कर किसानों को समझा बुझाकर तथा किसानों से वार्ता कर शुक्रवार तक रानीश्वर शाखा नहर में पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया तथा नहर के दोनों ओर खेतों में गिराये गये मिट्टी हटवाने का आश्वासन दिया गया. तब किसानों ने सड़क जाम ख़त्म किया. किसान सयन साहा ने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा दिये गये आश्वासन के बावजूद यदि समय पर नहर से पानी नहीं छोड़ा गया व खेतों से मिट्टी नहीं हटवाया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

खेतों से मिट्टी हटवाने की मांग पहले भी संवेदक से किया गया था, लेकिन संवेदक के लोगों द्वारा किसानों की मांगों को अनसुनी कर दी गई है. आज गुस्साये काफी संख्या में किसान एकजुट होकर सड़क पर उतर आये. किसानों का कहना है कि इस साल अच्छी बारिश नहीं हुई है. इसलिए धान रोपनी कार्य प्रभावित हो रहा है. मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया है पर रानीश्वर शाखा नहर में नहर पक्कीकरण कार्य का बहाना बनाकर पानी अभी तक नहीं खोला गया है.

किसानों का कहना है कि शाखा नहर पक्कीकरण कार्य जहां तक हुआ है वहां तक के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाय. तथा शाखा नहर पक्कीकरण कार्य के दौरान नहर किनारे जिन किसानों के खेतों में मिट्टी भर गया है उसे भी अबिलंव हटवाया जाय. ताकि किसान खेती कर सकें. किसानों के साथ रानीश्वर थाना प्रभारी के उपस्थिति में वार्ता करते हुए उन्हें आगामी शुक्रवार से रविवार तक रानीश्वर शाखा नहर में पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया गया है. तथा खेतों में गिराये गये मिट्टी हटवाने का भी आश्वासन दिया गया है. वार्ता के बाद किसानों ने सड़क जाम हटवा दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >