पूरक आहार के सेवन करने को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

परंपरागत पोषक व्यंजनों में शामिल मछली, मीट, पनीर, कटहल, पोहा, उपमा, खीर, ग्रीन सलाद, पुआ, पूड़ी, विभिन्न प्रकार की सब्जियों, बडी, अचार आदि के साथ-साथ महुआ फूल से बने लड्डू, मड़ुवा का बना लड्डू, तिल के लड्डू, बाजरे का भूजा, धान का लावा, चावल के पापड़, सावां की खीर जैसे परंपरागत व्यंजन को दिखाया.

पोषण पखवारा के तहत सीडीपीओ कार्यालय में लगायी गयी व्यंजन की प्रदर्शनी प्रतिनिधि, रामगढ़ पोषण पखवारा के तहत में बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सोमवार को व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों सेविकाएं तथा सहायिकाओं ने पोषक व्यंजनों की प्रस्तुति की. परंपरागत पोषक व्यंजनों में शामिल मछली, मीट, पनीर, कटहल, पोहा, उपमा, खीर, ग्रीन सलाद, पुआ, पूड़ी, विभिन्न प्रकार की सब्जियों, बडी, अचार आदि के साथ-साथ महुआ फूल से बने लड्डू, मड़ुवा का बना लड्डू, तिल के लड्डू, बाजरे का भूजा, धान का लावा, चावल के पापड़, सावां की खीर जैसे परंपरागत व्यंजन को दिखाया. प्रखंड समन्वयक अर्पणा कुमारी के अनुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये. इन कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, रैली, पोषक सब्जियों एवं फलों की प्रदर्शनी, पोषक खाद्य पदार्थ एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी आदि शामिल हैं. पोषण पखवारा के अंतिम चरण में व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में महिला पर्यवेक्षिका मीना कुमारी, निशा कुमारी, फर्सिला कुमारी टुडू, आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा कुमारी, शबरी देवी, नीता देवी, अंजू कुमारी, कोमिका महतो, उषा रानी मुर्मू, अनिता देवी, पारुली देवी, सविता देवी, विशोखा देवी, पुलमा देवी, सुनीता देवी,नीलम कुमारी, वीणा देवी, राधिका देवी, रेखा कुमारी, महावती देवी, सुशांति किस्कू, मंजू सोरेन, ललिता देवी, चुड़की हेंब्रम, कुसमी देवी, एलिजाबेथ मुर्मू, बैजंती देवी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >