पीजी सेमेस्टर-3 समेत 2 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने तीन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है,

संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने तीन परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है, जिसमें पीजी सेमेस्टर-तीन के साथ-साथ बीबीए और बीसीए सेमेस्टर-चार की परीक्षाएं भी शामिल हैं. कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने बुधवार को परीक्षा के लिए फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. पीजी सेमेस्टर-तीन का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 25 फरवरी से 4 मार्च तक निर्धारित किया गया है, जबकि क्रमश: 200 रुपये और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 5 से 7 मार्च और 8 से 10 मार्च तक निर्धारित किया गया है. फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग या कॉलेज में जमा करने की तिथि 11 से 12 मार्च है. बीबीए बीसीए सेमेस्टर-4 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 22 फरवरी से 1 मार्च तक निर्धारित है. छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना डाउनलोड कर देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >