लॉज में खाना बनाते समय गैस की लपट से झुलसीं इंजीनियरिंग कॉलेज की दो छात्राएं

दुमका में लॉज में खाना बनाते समय हादसा. छोटे गैस सिलेंडर से आग की लपटें कपड़ों में लगीं, 2 इंजीनियरिंग छात्राएं झुलसीं. इलाज जारी.

दुमका: शहर के रसिकपुर स्थित एक प्राइवेट लॉज में खाना बनाने के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज की दो छात्राएं झुलस गयीं. दोनों छात्राएं छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं. इसी दौरान अचानक गैस की लपट तेज हो गयी और दोनों के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों के पैर झुलस गये.

अचानक तेज हुई गैस की लपट, कपड़ों में लगी आग

झुलसने वाली छात्राओं की पहचान हेमा उरांव और विधि कुमारी के रूप में हुई है. दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज के सेमेस्टर-4 की छात्राएं हैं. हेमा उरांव बोकारो और विधि कुमारी धनबाद की रहनेवाली हैं. दोनों दुमका में रहकर पढ़ाई कर रही हैं और रसिकपुर स्थित एक प्राइवेट लॉज में रहती थीं.

बताया जाता है कि दोनों छात्राएं लॉज में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं. इसी दौरान छोटे गैस सिलिंडर से खाना बनाते समय अचानक गैस की लपट तेज हुई और देखते ही देखते उनके कपड़ों तक पहुंच गयी. आग की चपेट में आने से दोनों के पैर झुलस गये.

शोर सुनकर पहुंचे लोग, बुझायी आग

घटना के बाद दोनों छात्राओं के शोर मचाने पर लॉज में मौजूद अन्य लोगों को हादसे की जानकारी हुई. लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों छात्राओं को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया.

बर्न वार्ड में चल रहा इलाज, दोनों खतरे से बाहर

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया. जांच के बाद दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया. चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने दोनों छात्राओं की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.

लॉज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद लॉज में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खाना बनाने के दौरान हुए इस हादसे ने लॉज में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचाये जाने से दोनों छात्राओं की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बतायी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >