पूर्वी यूपी को 3-0 से हराकर सिटिकबोना पहुंची फाइनल में

सेमीफाइनल मुकाबले में सिटिकबोना जरमुंडी टीम ने पूर्वी यूपी को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह

बासुकिनाथ. प्रिय अंजली सरस्वती शिशु मंदिर सिटिकबोना, जरमुंडी की टीम ने हरियाणा, कुरुक्षेत्र में चल रहे अखिल भारतीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है. मंगलवार की दोपहर सेमीफाइनल मुकाबले में सिटिकबोना जरमुंडी टीम ने पूर्वी यूपी को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल मुकाबले में सिटिकबोना जरमुंडी टीम का मुकाबला दिल्ली के साथ होगा. इसके पूर्व के मुकाबले में सिटिकबोना की टीम ने असम की टीम को चार गोल व राजस्थान की टीम को तीन गोल से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया था. इस संबंध में सिटिकबोना जरमुंडी टीम के प्राचार्य रवींद्र कुमार मधुप ने बताया कि अखिल भारतीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जरमुंडी की टीम ने इसके पूर्व बोकारो में आयोजित उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय फुटबाॅल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जरमुंडी सिटिकबोना विद्यालय ने सैनिक विद्यालय पटना टीम को 1-0 से हराया था. मौके पर फुटबॉल टीम के खिलाड़ी विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक रवींद्र मधुप व अन्य माैजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >