जंगल में फंदे से लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

शिकारीपाड़ा के लतबेधा के रायसन टोला की घटना

शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लतबेधा के रायसन टोला के पास जंगल में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटके हुए पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान राजबांध के 55 वर्षीय पंचानन केवट के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पंचानन केवट भाजपा का काफी पुराना कार्यकर्ता था. पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. मृतक के पुत्र कृष्णकांत केवट के अनुसार मंगलवार सुबह वह खेत देखने बोलकर घर से निकला था. दोपहर तक वापस घर नहीं पहुंचने पर आस पास खोजबीन की गयी. जान पहचान वालों से पूछताछ भी की गयी. पर कुछ पता नहीं चला. बुधवार को खोजबीन के दौरान पता चला कि लतबेधा के रायसन टोला के पास जंगल में पेड़ से एक व्यक्ति का शव झूल रहा है. घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि उक्त शव उसके पिताजी का ही है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरि प्रसाद साह ने लतबेधा के रायसन टोला के पास जंगल में पेड़ से लटकता एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम के उपरांत ही मामला का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >