अज्ञात वाहन के धक्के से बछड़ा मरा, ग्रामीणों ने किया जाम, दो किमी तक वाहनों की कतार

गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को एक घंटा तक जाम कर दिया

गोपीकांदर. गोबिंदपुर-साहिबगंज मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छत्तरचुआं स्कूल के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा मर गया. बछड़ा के मलिक सत्तन टुडू ने ग्रामीणों को बुलाकर मुआवजा के लिए गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को एक घंटा तक जाम कर दिया. जाम में छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें दो किलोमीटर तक लग गयी. सत्तन टुडू का कहना है कोयला हाइवा ने बछड़ा को टक्कर मार दी. उसके बाद घटनास्थल पर ही बछड़ा की मौत हो गयी. बीजीआर कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर बैजनाथ राय को सूचना देने पर घटनास्थल पर पहुंचकर सभी ग्रामीणों को समझा बूझकर एक घंटे के जाम को खुलवाया गया. उसके बाद बछड़ा मलिक के साथ बैठकर मुआवजा के लिए बातचीत की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >